परीक्षा का स्वरूप एवं पाठ्यक्रम:- परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जायेगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 (तीन) होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 (तीन) अंक दिये जायंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की कटौती की जायेगी। भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे।

मुख्य परीक्षा:- मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्यके पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी। इसमें निम्न विषय रहेंगे :-
1 पत्र – 1 (भाषा ज्ञान):– कुल प्रश्न – 120, परीक्षा अवधि – 2 घंटा (क) हिन्दी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न (ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न भाषा ज्ञान में प्राप्त अंक मात्र अर्हक होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान में प्राप्त अंको को जोड़ कर 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना निर्धारित रहेगा। इस पत्र में प्राप्त अंक मेधा सूची निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।
पत्र – 2 जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाष:- कुल प्रश्न-100, परीक्षा अवधि- 2 घंटा उर्दू/संथाली/बंगला/मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ कुडूख(उरांव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/पंचपरगनिया/उड़िया में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे। चिन्हित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
पत्र- 3 सामान्य ज्ञान:- कुल प्रश्न-150, परीक्षा अवधि- 2 घंटा (क) सामान्य अध्ययन – 30 प्रश्न (ख) सामान्य विज्ञान – 20 प्रश्न (ग) सामान्य गणित – 20 प्रश्न (घ) मानसिक क्षमता जाँच – 20 प्रश्न (ङ) कम्प्यूटर का ज्ञान – 20 प्रश्न (च) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान – 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
टिप्पणीः– पत्र-1 (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30ः (तीस प्रतिशत) है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/अयोग्य माने जायेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थियों के पत्र-2 एवं पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। इसी तरह चिन्हित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा प्रश्न पत्र-2 में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम
पत्र – 1 (भाषा ज्ञान)
(क) हिन्दी भाषा ज्ञान:-
(प) हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
(पप) हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
इस विषय में हिन्दी अपठित अनुच्छेद तथा हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगेे।
(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान:-
(प) अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
(पप) अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – 30 प्रश्न
इस विषय में अंगेजी अपठित अनुच्छेद तथा अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न रहेंगेे।
पत्र – 2 मुण्डारी
- व्याकरण- संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग पुरूष, क्रिया, काल, विशषण, अव्यय, प्रत्यय, पहेलियाँ, मुहावरे, बुझौवल।
- साहित्य –
(क) मुण्डारी लोक साहित्य- अर्थ, परिभाषा, भाग-विभाग, मुण्डाओं का उद्भव और विकास, गोत्र विभाजन, गढ़ विभाजन।लोकगीत- बा, करम, सोहराई, अड़ान्दि।
(ख) मुण्डारी शिष्ट साहित्य – कविता, बिरसा मुण्डा, प्रेम प्रसंग, प्रकृति गीत।
(ग) कहानी- करम कथा, सृष्टि कथा, जीव जन्तु की कथा, सियार और बुढ़ा की कथा।
(घ) निबन्ध- बिरसा मुण्डा के उलगुलान, गया मुण्डा, चोट्टि मुण्डा, माघे परब, मांडा परब, सोहराई परब इत्यादि।
पत्र -3 (सामान्य ज्ञान)
(क) सामान्य अध्ययनः- इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के सम्बन्ध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाआंे के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जिसे कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाताी है। इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्त्वपर्ण घटनाएँ। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल , पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षिय योजना। झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी।
(ख) सामान्य विज्ञानः- सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे। जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।
(ग) सामान्य गणितः- इस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे । सामान्यतः इसमें मैट्रिक/10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे।
(घ) मानसिक क्षमता जाँचः- इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न रहेंगे। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं -सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि।
(ङ) कम्प्यूटर का मूलभतू ज्ञानः- इसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों एम एस विन्डो आपरेटिंग सिस्टम, एम एस आफिस एवं इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
(च) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञानः- झारखण्ड राज्य के भगूोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएँ, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्त्व, नागरिक उपलब्धियाँ, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व के विषय इत्यादि।